बसंत पंचमी पर मेला रामनगरिया में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, ड्रोन से हाेगी निगरानी

0
986c301f5eb052bda5144d28da437d96

फर्रुखाबाद{ गहरी खोज }: बसंत पंचमी पर गंगा स्नान को लेकर उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में लगे मेला रामनगरिया में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक के इंतजाम किए गए हैं। यह जानकारी गुरुवार काे अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने दी। उन्हाेंने बताया कि मेले में दो ड्रोन कैमरे गतिशील रहेंगे। ड्रोन कैमरे की नजर में मेला रामनगरिया में स्नान संपन्न कराया जाएगा। एएसपी ने बताया कि मेला में पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स लगाया गया है। इसके अतिरिक्त बसंत पंचमी के स्नान को देखते हुए सभी घाटों पर सब इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं, जिनके पास में माइक भी होगा। यह सभी यदि कोई गंगा के गहरे पानी में जाता है तो उसे आवाज देकर तत्काल प्रभाव से रोकेंगे। इसके अतिरिक्त पीएसी के तैराक जवान लगाए गए हैं। सिविल फोर्स जगह-जगह तैनात किया गया है। खुफिया विभाग को घाटों पर तैनात किया गया है।
एएसपी ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन गंगा तट पांचाल घाट पर भारी भीड़ जमा होती है। इस वजह से जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया है। कंट्रोल रूम स्थापित करके अतिरिक्त पुलिस बल को लगाया गया है। घाट से लेकर जिले की सीमा तक सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गंगा स्नार्थियों की सुरक्षा के लिए बैरिकेटिंग कराई गई है और वहां तैनात पुलिस को हिदायत दी गई है कि कोई भी व्यक्ति गहरे पानी में ना जा सके। अपराधिक गतिविधियाें पर नजर रखने के लिए सिविल में पुलिस बल लगाया गया है जो हर घाट पर तैनात रहेंगे। बसंत पंचमी के गंगा स्नान की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने कहा कि रामनगरिया में इस समय लाखों कल्पवासी आकर ध्यान साधना कर रहे हैं। उनकी सुरक्षा के भी पूरी तरह से इंतजाम किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *