मीरजापुर में एक महिला ने फांसी लगाकर दी जान

0
4cc4f16967a60ef94d8f046ea201be32_273107747

मीरजापुर{ गहरी खोज } : उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में सोमवार देर रात काे एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने मंगलवार काे बताया कि कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ पांडेय के पुत्र बृजेश कुमार पांडेय की पत्नी प्रिया पाण्डेय (25) ने यह कदम उठाया है। पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सोमवार रात का खाना खाने के बाद प्रिया अपने कमरे में सोने चली गई थीं। वहीं, बृजेश एक परिचित को छोड़ने गड़बड़ा गांव स्थित शीतला मंदिर गए थे। देर रात एक बजे लौटने पर उन्होंने कमरे में पत्नी को पंखे से लटकता देखा, जबकि दो वर्षीय पुत्र अथर्व बिस्तर पर सो रहा था। शोर सुनकर परिजन पहुंचे और फंदा खोलकर प्रिया काे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर थानाध्यक्ष भारत सुमन पुलिस फाेर्स काे लेकर मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। घटना की जानकारी पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी पहुंचे। थानाध्यक्ष भारत सुमन ने बताया कि शादी को पांच वर्ष हो चुके हैं। विवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। मायके पक्ष की ओर से ससुराल पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *