काशी में सनातन धर्म में घर वापसी, असद खान बने अथर्व त्यागी

0
29-dec2

वाराणसी{ गहरी खोज }: मध्य प्रदेश के सागर जिले के निवासी असद खान ने काशी में सनातन धर्म अपनाते हुए अपना नया नाम अथर्व त्यागी रखा। इस अवसर पर वैदिक परंपराओं के अनुसार शुद्धिकरण, पूजन और नामकरण संस्कार संपन्न कराया गया। गंगा नदी में नाव पर 21 बटुक ब्राह्मणों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार के साथ यह धार्मिक अनुष्ठान किया गया।
पूजन संपन्न कराने वाले ब्राह्मण आलोक नाथ योगी ने बताया कि घर वापसी से पूर्व शास्त्रसम्मत विधि से शुद्धिकरण संस्कार कराया गया। इसके बाद वैदिक मंत्रों के साथ नामकरण हुआ। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक क्रियाएं विधिपूर्वक और परंपरागत तरीके से पूरी की गईं।
बीआरडी चिकित्सक से जमीन के नाम पर 71 लाख की धोखाधड़ी,पांच के खिलाफ केस ये खबर भी पढ़े : बीआरडी चिकित्सक से जमीन के नाम पर 71 लाख की धोखाधड़ी,पांच के खिलाफ केस
अथर्व त्यागी ने बताया कि वह पेशे से इंजीनियर हैं और सागर जिले में उनका परिवार निवास करता है। साथ ही वह एक सरकारी विभाग में ठेकेदारी का कार्य भी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका परिवार मुस्लिम परंपराओं का पालन करता रहा है, लेकिन बचपन से ही उन्हें मंदिरों में जाना और पूजा-पाठ करना अच्छा लगता था। नाम के कारण कई बार उन्हें मंदिरों में प्रवेश और पूजा के दौरान असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।
उन्होंने स्वयं को बजरंग बली का भक्त बताते हुए कहा कि अपनी आस्था और विश्वास के अनुरूप जीवन जीने के उद्देश्य से उन्होंने यह निर्णय लिया है।
इस अवसर पर गौरी गणेश पूजन, पंचद्रव्य स्नान, गंगा पूजन एवं हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया। कार्यक्रम में हिन्दू युवा शक्ति के प्रदेश प्रचारक योगी आलोक नाथ सहित सुधीर सिंह, सौरभ गौतम, निखिल यादव, सौम्या सिंह, ऋचा सिंह, सचिन त्रिपाठी और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *