राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत सफल प्रतिभागियों को पूर्व कैबिनेट मंत्री ने बांटे प्रमाण पत्र
बहराइच { गहरी खोज }: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत बीआरसी कैसरगंज में आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के पुरस्कार–प्रमाण पत्र वितरण समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने सफल प्रतिभागी छात्र–छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक प्रतियोगिताएं बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें लक्ष्य निर्धारण, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी जे. बी. चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
आराेपिताें ने नहाते समय महिला की बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल ये खबर भी पढ़े : आराेपिताें ने नहाते समय महिला की बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल
प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के कुल 174 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र–छात्राओं को पूर्व मंत्री एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुबेद वर्मा की ओर से सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वालों में जोहरा फातिमा (उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्दैला), साजिया बानो (कन्दैला), दीपाली वर्मा (कुन्डासर), शैलेन्द्र कुमार वर्मा (देवलखा), मेराजुन, निशा अवस्थी (पुरवा), गुड्डी देवी (बभनन पुरवा), कुसुम (सरपट), राजन चौहान (लोनियन पुरवा), सावित्री देवी (चुलम्भा) तथा सक्षम वर्मा (नत्थनपुर) शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नोडल एआरपी रसल रघुवंशी (विज्ञान), क्षमा सिंह (एआरपी अंग्रेजी) सहित सूर्यप्रताप सिंह, सुधीर पटेल, कमलेश श्रीवास्तव, पूनम गुप्ता, मनोज कुमार सिंह, उमेश सिंह, सबीह अहमद एवं अन्य शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही।
