नगर पंचायत ने आवारा पशुओं के खिलाफ चलाया अभियान, आठ गौवंश भेजे गए गौशाला
सहजनवा{ गहरी खोज } : नगर पंचायत सहजनवा में आवारा पशुओं से त्रस्त हो चुके नगरवासियों को आवारा पशुओं से जल्द छुटकारा मिलने जा रहा है। इसके लिए नगर पंचायत द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को उपजिलाधिकारी सहजनवा केशरी नंदन तिवारी अधिशासी अधिकारी सहजनवा सूर्यकांत में नगर में अवारा पशुओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। नगर के वार्डो में जो भी अवारा पशु विचरण करते मिले उन्हें पकड़ लिया गया। इस दौरान 8 अवारा पशुओं को पकड़ा गया। और उन्हें वाहन पर लाद कर हरपुर स्थित गौशाला में भेज दिया गया। इस दौरान ईओ सूर्यकांत ने कहा कि नगर में अवारा पशुओं के धर पकड़ के लिए विशेष अभियान चलता रहेगा। और किसी व्यक्ति के निजी पशु पकड़े जायेगे तो नगर पंचायत द्वारा जुर्माना लगाया जायेगा।
