नाजायज गांजा के साथ एक आराेपित गिरफ्तार

0
a6a405ddbb7065a9b7d791bf170a1837

फतेहपुर{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थ की बिक्री व तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को पुलिस ने पांच किग्रा नाजायज गांजा के साथ एक आराेपित को गिरफ्तार को किया गया है। किशनपुर थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि यूपी मार्का ईंट भट्टा के पास रितिक सैनी पुत्र नरैश सैनी निवासी ग्राम झाल थाना असोथर को किया गया गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो 104 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया है। आराेपित के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में भेजा गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण यादव, उपनिरीक्षक जितेन्द्र दुबे, कांस्टेबल विवेक यादव, कांस्टेबल राजेश तिवारी, कांस्टेबल निर्भय सिंह, कांस्टेबल बृजेश पाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *