भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन

0
sdfgredsa

नयी दिल्ली{ गहरी खोज } : 19 नवंबर की तारीख पर इतिहास में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1824 : रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में बाढ़ से 10 हजार लोगों की मौत।
1838 : ब्रह्म समाज के आध्यात्मिक नेता केशब चंद सेन का जन्म।
1917 : इंदिरा गांधी का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म।
1977 : मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात का ऐतिहासिक इस्राइल दौरा। यह किसी अरब नेता का पहला इस्राइल दौरा था। इस दौरान उन्होंने शांति स्थापना का प्रस्ताव पेश किया।
1982 : नयी दिल्ली में नौवें एशियाई खेलों की शुरूआत। लंबे अर्से के बाद देश में विशाल पैमाने पर खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
1985 : अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव के बीच पहली मुलाकात। दोनों जिनेवा में एक शिखर सम्मेलन के दौरान मिले।
1994 : भारत की ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुनी गईं।
1995 : कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में विश्व कीर्तिमान बनाया।
1997 : कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
2000 : पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की मां नुसरत भुट्टो को दो वर्ष के कठिन कारावास की सज़ा सुनाई।
2007 : अमेजन ने किताब पढ़ने वाले इलेक्ट्रानिक उपकरण किंडल की बिक्री शुरू की, जिसने ई-बुक्स को प्रचलित बनाने में बड़ा योगदान दिया।
2019 : गोटबाया राजपक्षे ने श्रीलंका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2024: भारत और चीन ने संबंधों को स्थिर करने, मतभेदों को दूर करने के लिए बैठक करने का किया फैसला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *