धनतेरस पर की है बहुत खरीदी? राशि के अनुसार रखें सही दिशा में, जीवन में बढ़ेगी शुभता और समृद्धि

धर्म { गहरी खोज } : धनतेरस पर सिर्फ चीज़ें खरीदना ही नहीं, बल्कि उन्हें सही दिशा में रखना भी उतना ही जरूरी है। वास्तु शास्त्र बताता है कि अगर राशिनुसार वस्तु को उचित स्थान पर रखा जाए तो धन और सौभाग्य कई गुना बढ़ जाते हैं। धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तु को किस दिशा में रखा जाए, यह आपकी राशि पर निर्भर करता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, हर राशि के लिए एक विशेष दिशा होती है, जिसमें वस्तुओं को रखने से सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि आती है। चलिए जानते हैं कि आपकी राशि के अनुसार, नई चीजें रखने के लिए कौन-सी दिशा आपको शुभ परिणाम देगी है।
मेष से कर्क राशि तक के लिए दिशा
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, मेष राशि वालों को आज खरीदी गई वस्तु घर के उत्तर-पश्चिम के पश्चिमी हिस्से में रखनी चाहिए।
- वृष राशि के जातक वस्तु को उत्तर-पश्चिम के उत्तरी हिस्से में रखें, यह शुभ रहेगा।
- मिथुन राशि वालों के लिए घर का उत्तरी हिस्सा सही माना गया है।
- कर्क राशि के जातकों को अपनी खरीदी हुई वस्तु उत्तर-पूर्व दिशा के उत्तरी साइड में रखनी चाहिए।
सिंह से तुला राशि तक के लिए दिशा
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वालों को वस्तु को उत्तर-पूर्व दिशा के पूर्वी भाग में रखना चाहिए, इससे शुभ परिणाम मिलेंगे।
- कन्या राशि के जातकों के लिए पूर्व दिशा सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है, उन्हें धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तु को इस दिशा में रखने की सलाह दी जाती है।
- तुला राशि वालों को वस्तु दक्षिण-पूर्व दिशा के पूर्वी हिस्से में रखनी चाहिए, इससे धन में वृद्धि होती है।
वृश्चिक से मकर राशि तक के लिए दिशा
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि वालों को वस्तु को दक्षिण-पूर्व दिशा के दक्षिणी साइड में रखना चाहिए।
- धनु राशि के जातकधनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तु को घर की दक्षिण दिशा में रखें।
- मकर राशि वालों के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा के दक्षिणी हिस्से में वस्तु रखना शुभ माना गया है।
कुंभ और मीन राशि के लिए दिशा
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि के जातक अपनी खरीदी हुई चीज़ों को दक्षिण-पश्चिम दिशा के पश्चिमी साइड में रखें।
- वहीं, मीन राशि वालों के लिए घर की पश्चिम दिशा सबसे शुभ मानी जाती है।