मुख्यमंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय मल्होत्रा के निधन पर व्यक्त किया दु:ख

0
e0d659807a84df93b7477fde65838f32

भोपाल{ गहरी खोज }: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा का मंगलवार सुबह दिल्ली के एम्स अस्पताल में 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने शोक संदेश में कहा कि संगठन की नींव को मजबूत करने में समर्पित मल्होत्रा जी का सम्पूर्ण जीवन, असंख्य कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजन को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय माधवराव सिंधिया ने जन-कल्याण और विकास को सदैव प्राथमिकता दी। राष्ट्रहित को लेकर उनके विचार हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *