रूस ने यूके्रन पर दागे 800 ड्रोन, युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे बड़ा हमला

0
8d3-4

कीव{ गहरी खोज } : रूस ने यूके्रन की राजधानी कीव पर शनिवार को बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइल दागीं, जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। यूके्रनी अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इसे फरवरी, 2022 में दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू होने के बाद से यूके्रन पर रूस का सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है। रविवार को हुए इस हमले के बाद एक प्रमुख सरकारी इमारत की छत से धुआं उठता दिखाई दिया। अधिकारियों ने बताया कि रूस ने यूके्रन पर 805 ड्रोन से हमला किया। यूके्रन की वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनाट ने पुष्टि की कि रविवार का हमला यूके्रन पर पूर्ण आक्रमण शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा रूसी ड्रोन हमला था। रूस ने विभिन्न प्रकार की 13 मिसाइल भी दागीं। वायु सेना के एक बयान के अनुसार, यूके्रन ने 747 रूसी ड्रोन और चार मिसाइलों को मार गिराया या निष्क्रिय कर दिया।
यूके्रन में 37 जगहों पर नौ मिसाइल हमले और 56 ड्रोन हमले हुए। मार गिराए गए ड्रोन और मिसाइलों का मलबा आठ जगहों पर गिरा। एसोसिएटेड प्रेस के पत्रकारों ने एक सरकारी इमारत की छत से धुएं का गुबार उठता देखा, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि यह धुआं हमले के कारण उठा या अन्य कोई कारण है। माना जा रहा है कि अगर धुआं किसी हमले के कारण उठा, तो रूस ने हवाई हमले तेज किए हैं। रूस अब तक शहर के केंद्र में सरकारी इमारतों को निशाना बनाने से बचता रहा है। यह इमारत यूके्रन के मंत्रिमंडल का मुख्यालय है, जहां उसके मंत्रियों के कार्यालय स्थित हैं। यूके्रनी अधिकारियों ने बताया कि हमले में दो लोग मारे गए और 15 घायल हुए। यूके्रन की प्रधानमंत्री यूलिया स्विरीडेंको ने कहा कि पहली बार दुश्मन के हमले में सरकारी इमारत को नुकसान पहुंचा है। हम इमारतों का जीर्णोद्धार करेंगे, लेकिन जो जानें चली गईं, उन्हें वापस नहीं लाया जा सकता। बता दें यूके्रन के 26 सहयोगी देशों ने युद्ध समाप्त होने के बाद वहां ‘आश्वासन बल’ के रूप में सेना तैनात करने का वादा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *