59 बेटियों ने मुख्य सेविका के पद पर चयनित होकर जनपद का गौरव बढाया : जिलाधिकारी

0
2041048eace2b22eda4799c7fbcbad6b

जौनपुर{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत प्रदेश में मुख्य सेविकाओं एवं फार्मासिस्टों के नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में लोक भवन सभागार लखनऊ में किया गया। इसी क्रम में जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।
इस मौके पर विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष व पारदर्शी प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। निश्चित रूप से अभ्यर्थियों के प्रतिभा का सम्मान हुआ है। उन्होंने सभी नवचयनितों से कहा कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में कार्य करके देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रखने वाले बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।
सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह ने कहा कि शासन द्वारा जिस विश्वास के साथ आपको मुख्य सेविका के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है, आप सभी ईमानदारी से कार्य करते हुए अपना शत प्रतिशत दे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अथक प्रयास से मिशन रोजगार’ के तहत युवाओं को नौकरी देने की दिशा में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं।
जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने कहा कि जनपद का सौभाग्य है कि आज कुल 59 बेटियों ने मुख्य सेविका के पद पर चयनित होकर जनपद का गौरव बढाया है। मुख्यमंत्री के आशीर्वचन को अपने जीवन का हिस्सा बनाए। जिलाधिकारी ने नव चयनित मुख्य सेविकाओं से कहा कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग है, आप सभी लोगों को इस विभाग में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है। सभी लोग अपने कर्तव्य एवं दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें। जनपद में मुख्य सेविका के पद पर चयनित अंकिता यादव ने कहा कि मुख्य सेविका के पद चयनित होकर गौरवान्वित महसूस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *