आंतों में चिपके मल को साफ कर बाहर निकाल देगी ये चीज, दूध में घोलकर पी जाएं, दूर हो जाएगी पाचन की दिक्कत

लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }: लंबे समय तक पेट साफ नहीं होने की समस्या पाइल्स में तब्दीत हो सकती है। इसलिए अपनी डाइट का खास ख्याल रखें। आजकल खराब लाइफस्टाइल, कम फाइबर, फल सब्जियों का सेवन कम करने, ज्यादा मैदा और जंक फूड खाने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगी हैं। जिसमें पेट से जुड़ी समस्या जैसे कब्ज, पेट साफ नहीं होना, गैस और एसिडिटी होना काफी कॉमन है। ज्यादा ऑयली खाने, कम पानी पीने और लंबे समय तक बैठे रहने से पेट साफ नहीं हो पाता और मल कठोर होकर आंतों में जमने लगता है। अगर आपको भी ये समस्या है तो इसके लिए रात में दूध में ये चीज मिलाकर पी लें।
पेट साफ न हो तो इससे शरीर को जो परेशानी होती है वो तो है ही, लेकिन मानसिक परेशानी भी बढ़ने लगती है। कई बार पेट और सिर में भारीपन महसूस होने लगता है। गैस, एसिडिटी सिरदर्द, चिड़चिड़ाप और तनाव होने लगता है। भूख नहीं लगती और पूरा दिन आलस छाया रहता है। इसलिए बिना देरी किए पेट साफ होने की समस्या का समाधान करना जरूरी है। डाइटिशियन स्वाति सिंह ने बताया कि कुछ चीजों को दूध में डालकर पीने से पेट साफ होता है।
पेट साफ के असरदार उपाय
दूध और घी- जिन लोगों को कब्ज रहती है और पेट साफ नहीं हो पाता है। उन्हें रात में सोने से पहले 1कप गर्म दूध में 1 चम्मच देसी घी डालकर पीना चाहिए। इससे मल नरम होता है और आंतों का घर्षण भी कम होता है। सुबह आसानी से पेट साफ हो जाता है। रोजाना ऐसा करने से सुबह शौच की समस्या को दूर किया जा सकता है। इससे गैस और एसिडिटी भी कम होती है।
दूध और खजूर- खजूर को पाचन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। खजूर में भरपूर फाइबर होता है। ये एक नेचुरल पेट साफ करने का नुस्खा है। दूध में खजूर डालकर पीने से पेट आसानी से क्लीन हो जाता है। खजूर में सोर्बिटोल नामक एक शुगर अल्कोहल पाया जाता है जो आंतों के फंक्शन को बेहतर बनाता है। जिन्हें कब्ज रहती है उन्हें 3-4 खजूर रोजाना खाने चाहिए। इससे पाचन बेहतर होगा।
लौंग और दूध- एक और असरदार नुस्खा है जिससे आप कब्ज की समस्या को दूर कर सकते हैं। वो है दूध में लौंग डालकर पीना। अगर पेट में पाचन और कब्ज की समस्या रहती है तो लौंग वाला दूध फायदेमंद होता है। इसके लिए 1 गिलास दूध में 2 लौंग डालकर उबाल लें। इस दूध को गुनगुना पी लें। लौंग वाला दूध पीने से कब्ज और पाचन की समस्या दूर होगी।