स्वतंत्रता दिवस पर शाहजहांपुर में हर घर फहरेगा तिरंगा, लक्ष्य 8 लाख से अधिक

शाहजहांपुर{ गहरी खोज } : शाहजहांपुर में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत 8,31,549 तिरंगे फहराने का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक 2,833 तिरंगा यात्राएं, 2,930 रैलियां निकाली जा चुकी हैं और 26,639 लोगों ने तिरंगा लगाने की सेल्फी पोर्टल पर अपलोड की है। 26,506 वालंटियर अभियान में सक्रिय हैं। सरकारी भवनों को सजाया जा रहा है और समाजसेवी संगठन भी सहयोग कर रहे हैं।