कांग्रेस ने नहीं किया विभाजन के समय शहीद हुए लोगों को कभी याद : कृष्ण लाल मिड्ढा

0
707bf3da893c48ff0ca6fc80de0a3d14

फरीदाबाद{ गहरी खोज }: हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा है कि देश में इमरजेंसी की जिम्मेदार कांग्रेस ने विभाजन के समय शहीद हुए लोगो को कभी याद नहीं किया। उन्होंने कहा कि विभाजन के दौरान अपनों को खोने वाले लोगों को कांग्रेस ने कभी सम्मान नहीं दिया, केवल स्वार्थ की राजनीति की है। मिड्ढा मंगलवार को सेक्टर-15 स्थित जिला भाजपा कार्यालय अटल कमल पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ मुख्य रुप से पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर, विधायक पं. मूलचंद शर्मा आदि मौजूद रहे। हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष कृष्ण लाल मिड्ढा ने 14 अगस्त को जिले में मनाए जाने वाले राज्य स्तरीय विभाजन विभीषिका दिवस को लेकर जानकारी दी। मिड्ढा ने कहा कि 14 अगस्त को फरीदाबाद में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उन परिवारों और बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने आजादी के बाद विभाजन के समय अपनों को खो दिया। उन्होंने कहा कि विभाजन के समय 10 लाख लोग मारे गए थे, लेकिन कांग्रेस ने कभी अपने कार्यकाल में इन लोगों को याद करने का काम नहीं किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन लोगों को याद करने का काम किया है। फरीदाबाद में विभाजन के समय के जीवित लोगों का सम्मान करने का काम किया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तर पर भी छोटे-छोटे कार्यक्रम किए जाएगें। फरीदाबाद मे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन लोगो को सम्मानित करने के काम करेंगे। इस मौके पर पूर्वमंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि विभाजन में अपनों को खोने वाले लोगों को कांग्रेस ने कभी सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस ने इमरजेंसी लगाकर इस देश के लोगों के साथ धोखा किया, जिसके लिए ये देश कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेगा। कांग्रेस ने देश हित में कभी को कदम नहीं उठाया, आज बीजेपी से लोगों को उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *