मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चंदौली कलेक्ट्रेट परिसर में किया पौधरोपण

0
1896089-chandauli-news-32

चंदौली{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को चंदौली दौरे के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने आमजन से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कार्यक्रम के पश्चात जनपद के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और जिले में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, कानून-व्यवस्था और विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि जनता को योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से मिल सके। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। जगदीश सराय में बने अस्थायी हेलिपैड पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और राज्य मंत्री पहले से मौजूद थे। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *