बाबा बर्फानी के दर्शन करके लौटा मुरादाबाद का 27 दर्शनार्थियों का जत्था

0
f482efe8d2b3768eafb74bd5e0ec177a

मुरादाबाद{ गहरी खोज }: जिले से 27 दर्शनार्थियों का जत्था बाबा बर्फानी (अमरनाथ यात्रा) के दर्शन करके गुरुवार को लौटकर आ गया। अमरनाथ यात्रा से लोटे दर्शनार्थियों ने बताया कि हम सभी लोगों ने बहुत ही अच्छे और आनंद के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन किए पूजा अर्चना की। अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम है। हम सभी अमरनाथ श्राइन बोर्ड और भारतीय सेना को धन्यवाद देते हैं।
मुरादाबाद महानगर के 27 दर्शनार्थियों के साथ बाबा अमरनाथ के दर्शन करके लौटे राम जियावन यादव ने बताया कि हम लोग बीती 11 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन करने अमरनाथ यात्रा पर गए थे। हमें यात्रा के दौरान 13 जुलाई बाबा अमरनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूरी यात्रा बहुत ही सुरक्षित तरीके से सकुशल संपन्न हुई। यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरी यात्रा के दौरान हमें एक सुरक्षित माहौल देखने को मिला।
उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष गर्मी बहुत अधिक थी और बहुत अधिक कपड़ों की आवश्यकता नहीं थी। भवन के पास सुरक्षा व्यवस्था एवं आने-जाने का इंतजाम बहुत ही अच्छी तरीके से किया गया है, जिसके कारण भीड़ होने पर भी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि भीड़ बहुत अधिक थी। इसके लिए हम श्राइन बोर्ड का धन्यवाद देते हैं। बेहतरीन इंतजाम एवं सुरक्षा के लिए हम भारतीय सेना का तहे दिल से शुक्रिया करते हैं। हम आभार प्रकट करते हैं। भारतीय सेना के जवानों के कारण ही हमारी यात्रा सकुशल संपन्न हुई। वहां पर ना कोई गोली ना कोई बम सिर्फ बोल बम-बाेल बम….. का जयघाेष ही गूंज रहा है।
यात्रा में योगेश कुमार, मुकुल गोयल, मनीष अग्रवाल, गौरव कुमार, सारिका अग्रवाल, सुप्रिया गुप्ता, आयुष गुप्ता, पुरोही गुप्ता, विनीत प्रकाश, भावना, शिव ओम तिवारी, श्रद्धा तिवारी, सुदीप कुशल, रचित अग्रवाल, ध्रुव, हिना गुप्ता, दीपक स्वामी, काव्या, आयुष्मान, अभिषेक, रश्मि गुप्ता, गगन, सुशांत, रवि, यशु आदि ने वापस लाैटकर भगवान शंकर और अमरनाथ के जयकारें लगाकर खुशी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *