ईपीएफओ ने अनधिकृत एजेंटों से बचने की दी सलाह

नयी दिल्ली{ गहरी खोज } : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कहा है कि संंगठन के पोर्टल पर सभी सेवायें निशुल्क और सुरक्षित हैं और किसी भी अनधिकृत एजेंट से बचा जाना चाहिए।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने सोमवार यहां कहा कि अपने सेवाओं और शिकायतों के लिए अंशधारकों को ईपीएफओ के आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करना चाहिए। ईपीएफओ ने केवाईसी या सदस्य विवरण में सुधार तथा स्थानांतरण दावें, पेंशन वितरण प्रक्रिया निशुल्क हैं। इसके अलावा ईपीएफओ सेवाओं जैसे पासबुक देखना, केवाईसी अपडेट, दावा प्रस्तुत करना भी निशुल्क है।
मंत्रालय ने कहा है कि कई साइबर कैफे संचालक, फिनटेक कंपनियां ईपीएफओ अंशधारकों से उन सेवाओं के लिए बड़ी रकम वसूल रही हैं। कई मामलों में ये संचालक केवल ईपीएफओ के ऑनलाइन शिकायत पोर्टल का उपयोग कर रहे हैं, जिसे कोई भी सदस्य अपने घर बैठे, निशुल्क कर सकता है। ईपीएफओ से संबंधित सेवाओं के लिए तीसरे पक्ष की कंपनियों या एजेंटों के पास जाने या उनसे जुड़ने से अंशधारकों की वित्तीय सूचना तीसरे पक्ष के सामने आ सकता है। ये बाहरी संस्थाएं ईपीएफओ से अधिकृत नहीं हैं और वे अनावश्यक शुल्क ले सकती हैं या सदस्यों की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा से खिलवाड़ कर सकती हैं।