दिल्ली में अचानक से भरभराकर गिरी घर की छत, 8 साल के बच्चे की हुई मौत

0
2025_4image_08_16_038964325delhi-ll

दिल्ली{ गहरी खोज }: बाहरी दिल्ली के नांगलोई इलाके में सोमवार सुबह अचानक से एक घर की छत गिर गई। इस हादसे में कई लोग मलबे में दब गए। आठ साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि यह घटना तब हुई जब एक मंजिला घर की छत पर बना शौचालय नीचे बरामदे में गिर गया, जिससे छत भी गिर गई। मृतक बच्चा एक दिहाड़ी मजदूर का बेटा था। मृतक बच्चे के परिवार वाले उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का रहने वाले हैं। घर में सभी लोग किराएदार के तौर पर रह रहे थे। पुलिस ने कहा कि घर में रहने वाले अन्य लोग सुरक्षित हैं।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अनुसार, उन्हें नांगलोई के राजेंद्र पार्क एक्सटेंशन से सुबह 7.12 बजे घटना के बारे में फोन पर सूचना मिली थी। मौके पर चार दमकल गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। बचाव अभियान के दौरान, अग्निशमन अधिकारियों ने मलबे के नीचे दो व्यक्तियों को दबा हुआ पाया गया। उन्होंने कहा कि 45 वर्षीय साबिर नामक व्यक्ति को मामूली चोटों के साथ बाहर निकाला गया और मौके पर ही उसका प्राथमिक उपचार किया गया, जबकि लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घर पूरी तरह जर्जर अवस्था में था। ढहने के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *