जेईई मेन-2026 में टॉपर बने शुभम कुमार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई

0
WEB_5673dc2589a9a56aed75fc276a1523d2_1381810830

पटना{ गहरी खोज }: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन)-2026 में बिहार में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले गया जिले के छात्र शुभम कुमार ने पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शुभम कुमार की यह सफलता पूरे बिहार के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने इसे समर्पण, कड़ी मेहनत और उत्कृष्टता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री ने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं और उन्हें आगे भी प्रदेश व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 (सेशन-1 और सेशन-2) का संयुक्त परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शुभम कुमार ने 100 पर्सेंटाइल हासिल करते हुए बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है, जबकि पूरे देश में उन्होंने छठा स्थान हासिल किया है।
शुभम का प्रदर्शन पहले सेशन में भी उत्कृष्ट रहा था, जिसे उन्होंने फाइनल रिजल्ट में और बेहतर करते हुए शानदार सफलता में बदला। अब वे अपने अगले लक्ष्य जेईई एडवांस की तैयारी में जुट गए हैं। उनका सपना आईआईटी मुंबई से कंप्यूटर साइंस में दाखिला लेना है।
इस वर्ष जेईई मेन 2026 में कुल 26 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है, हालांकि इनमें एक भी महिला उम्मीदवार शामिल नहीं है। सभी फुल स्कोरर छात्र ही रहे। एनटीए के अनुसार, इस परीक्षा के आधार पर कुल 2,50,182 अभ्यर्थी जेईई एडवांस के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। शुभम कुमार की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और जिले के लिए, बल्कि पूरे बिहार के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *