कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए महिला आरक्षण बिल को तुरंत 543 सीटों पर लागू करने की मांग की

0
924d575517c45193970ec8092ed5082e

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: कांग्रेस ने रविवार को सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए महिला आरक्षण को तुरंत 543 सीटों पर लागू करने की मांग की है। दिल्ली कांग्रेस के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने यहां महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद जयराम रमेश, प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पा सिंह, कुंवर करण सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की महिलाएं उपस्थित रहीं।
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा की महिला विरोधी नीयत उजागर हो गई है। भाजपा ने देश की महिलाओं की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण की आड़ में इनका असली लक्ष्य सिर्फ राजनीतिक परिसीमन करना था। ये पूरी तरह से भाजपा का एक चुनावी प्रोपेगेंडा था, जो अब जनता को समझ आ गया है। दीपेंद्र हुड्डा ने महिला आरक्षण बिल को तुरंत 543 सीटों में लागू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम सरकार को तब तक चैन की नींद सोने नहीं देंगे जब तक महिला आरक्षण देश में लागू नहीं हो जाता। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि हम भाजपा सरकार को महिला आरक्षण के कार्यान्वयन में देरी नहीं करने देंगे। इसे अब 543 सीटों पर लागू किया जाना चाहिए। कांग्रेस महिला आरक्षण बिल में देरी नहीं होने देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *