कंगना रनौत ने नंदीग्राम में किया रोड शो, कहा-हर जगह केसरिया की रौनक

0
Kangana Ranaut campaigns

**EDS: SCREENGRAB VIA PTI VIDEO** Mandi: BJP candidate actor Kangana Ranaut addresses supporters during a roadshow ahead of Lok Sabha elections, in Mandi, March 29, 2024. (PTI Photo) (PTI03_29_2024_000056B)

नंदीग्राम{ गहरी खोज }: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदान का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है उसी गति से प्रचार जाेर पकड़ चुका है। इसी क्रम में रविवार को बालीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद कंगना रनौत ने पूर्वी मेदिनिपुर जिले के नंदीग्राम में रोड शो किया।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि नंदीग्राम के लोग अन्याय को कभी बर्दाश्त नहीं करते। पिछली बार ममता बनर्जी को यहां से खदेड़ दिया गया था और इस बार वह यहां से चुनाव भी नहीं लड़ रही हैं। यही नंदीग्राम की ताकत है। केसरिया हर जगह दिखाई देता है। बंगाल चुनाव को लेकर बहुत उत्साह का माहौल है। उल्लेखनीय है कि, नंदीग्राम से वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में शुभेंदु ने इस सीट से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शिकस्त की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *