अफगानिस्तान में 5 की तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से हिले

0
b-pdf

श्रीनगर{ गहरी खोज }: अफगानिस्तान में शनिवार सुबह 8:24 बजे रिक्टर स्केल पर 5 की तीव्रता का भूकंप आया जिससे जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्से हिल गए। हालांकि तत्काल किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (ईएमएससी) के अनुसार भूकंप अफगानिस्तान के बदख्शान क्षेत्र के ज़ायबक इलाके में 190 किलोमीटर की गहराई पर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *