मंत्री सिरसा ने किया डीकेवीआईबी कर्मचारियों के वित्तीय उन्नयन से जुड़े मुद्दों का समाधान

0
af860d0aaa784e764656ba2b98451878

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: दिल्ली के उद्योग, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में दिल्ली खादी और ग्राम उद्योग बोर्ड (डीकेवीआईबी) के कर्मचारियों से मुलाकात की। इसके दौरान उन्होंने कर्मचारियों के 32 साल पुराने वित्तीय उन्नयन से जुड़े मुद्दे का समाधान किया, जो सीधे उनके पदोन्नति से जुड़ा हुआ है। इस फैसले से डीकेवीआईबी के रिटायर्ड कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा, जो लंबे समय से इस फैसले का इंतजार कर रहे थे। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘जो मामला पिछली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आआपा) सरकारों में दशकों तक लटका रहा, उसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में आज हमने सुलझाकर कर्मचारियों को उनका हक दिलाने का काम किया है।‘ उन्होंने कहा कि किसी का हक न मारा जाए और सबको उसका सही सम्मान मिले, यही हमारी सरकार का असली मकसद है। जनसेवा की असली भावना के साथ हमारी सरकार काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *