कानपुर में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, बच्चे समेत तीन की मौत

0
8e01e0de7d7eb01cd314257b6318ad25

कानपुर{ गहरी खोज } : उत्त्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
घटना कानपुर-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डुबियाना अंडरपास के पास की है। बिठूर थाना क्षेत्र के बाकरगंज गांव निवासी विनोद निषाद (45), रामनारायण निषाद (52), पीयूष (11) और दस वर्षीय दीक्षा बिल्हौर में एक रिश्तेदार के यहां देवी जागरण में शामिल होने गए थे। गुरुवार को सभी लोग बाइक से वापस घर लौट रहे थे। रात भर जागरण में शामिल रहने के कारण थकान के चलते बाइक चला रहे विनोद निषाद को रास्ते में झपकी आ गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और मोटरसाइकिल डिवाइडर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से चारों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विनोद निषाद और रामनारायण निषाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं पीयूष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची दीक्षा को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। शिवराजपुर थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *