अंबेडकर प्रतिमा खंडित होने से बवाल, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी

0
6260da2794aca0a3b3122d13d3ae4cbf

जौनपुर{ गहरी खोज }: यूपी के जौनपुर में केराकत कोतवाली थाना अंतर्गत क्षेत्र के कुसरना बकुलिया गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। यह घटना 15 अप्रैल देर रात की बताई जा रही है, जिसकी जानकारी गुरुवार सुबह ग्रामीणों को हुई।ग्रामीणों के अनुसार, प्रतिमा की आंख के ऊपरी हिस्से को क्षतिग्रस्त किया गया है। खास बात यह है कि जहां प्रतिमा स्थापित है, उसके ठीक सामने पुलिस चौकी मौजूद है, इसके बावजूद इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। नाराज ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया। लोगों का कहना है कि जिले में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराया और जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार चौहान ने बताया कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे जल्द ही बदलवाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *