अमेरिका-ईरान वार्ता विफल होने के बाद सऊदी-तुर्किए और कतर दौरे पर जाएंगे पीएम शहबाज

0
Iran-Pakistan-5_1748740085260_1748740105540

इस्लामाबाद{ गहरी खोज }: अमेरिका और ईरान में बातचीत का पहला राउंड इस्लामाबाद में हुआ। हालांकि, इस वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला और दोनों पक्षों के बीच यह बैठक विफल रही। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जानकारी दी कि दोनों पक्षों के बीच वार्ता का दूसरा राउंड भी इस्लामाबाद में ही होने की उम्मीद है। इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ बुधवार को सऊदी अरब, तुर्किए और कतर के दौरे पर जा रहे हैं।
पीएम शहबाज चार दिनों में तीन देशों का दौरा करने वाले हैं। पाकिस्तानी मीडिया डॉन ने विदेश मंत्रालय के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ आज सऊदी अरब, तुर्किए और कतर के आधिकारिक दौरे पर इस्लामाबाद से जेद्दा के लिए रवाना होंगे। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ 15-18 अप्रैल तक सऊदी अरब, कतर और तुर्किए के आधिकारिक दौरे पर जाएंगे।”
डॉन ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। पीएम शहबाज क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान सहित टॉप सऊदी लीडरशिप के साथ मीटिंग करेंगे। पीएम शहबाज सऊदी अरब के बाद तुर्किए जाएंगे और पीएम रेसेप तैयप एर्दोगन समेत तुर्किए के नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह कतर जाएंगे।
सऊदी अरब और कतर में पाकिस्तानी पीएम द्विपक्षीय बैठक में चल रहे द्विपक्षीय सहयोग के साथ-साथ क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा पर चर्चा करेंगे। तुर्किए में, वह पांचवें अंताल्या डिप्लोमेसी फोरम में हिस्सा लेंगे और पाकिस्तान का पक्ष रखेंगे। बता दें, पाकिस्तानी पीएम का ये दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर को लेकर दूसरे राउंड की वार्ता होने वाला है। इससे पहले कतर, मिस्र और तुर्किए ने पाकिस्तान में ईरान के साथ पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर बैठक की थी।
वहीं अटकलें ये भी लगाई जा रही है कि पीएम शहबाज विदेश दौरे पर अमेरिका-ईरान के बीच विफल बातचीत की जानकारी भी दे सकते हैं। बता दें, अमेरिका और ईरान के बीच सुलह कराने के लिए पाकिस्तान खुद को एक मध्यस्थ के रूप में गंभीर तौर पर दिखा रहा है। पाकिस्तान को लगा था कि वह दोनों देशों के बीच मध्यस्थ बनकर दुनिया के सामने अपनी छवि सुधार लेगा।
हालांकि, पाकिस्तान में जब ईरान और अमेरिका की बैठक हुई तो इसका कोई नतीजा नहीं निकला। बल्कि, दुनिया के सामने पाकिस्तान की एक बार फिर से फजीहत उड़ गई। दरअसल, वार्ता के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया, उसने सबका ध्यान खींचा।
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का सोशल मीडिया पोस्ट तब सुर्खियों में आया, जब एक्स पर उनके पोस्ट की हिस्ट्री में एक शब्द ड्राफ्ट दिखाई दिया। इस पोस्ट के बाद से ये अटकलें तेज हो गई कि पाकिस्तान अमेरिका के इशारे पर काम कर रहा था। लोग सवाल करने लगे कि क्या यह पोस्ट शहबाज शरीफ ने लिखा था या अमेरिका की तरफ से भेजा गया ड्राफ्ट मैसेज था, जिसे उन्होंने बिना पढ़ें कॉपी-पेस्ट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *