जल्दी घटाना है वजन, तो मान लीजिए न्यूट्रिशनिस्ट की बात, डाइट प्लान में शामिल कर लीजिए हाई फाइबर-लो कार्ब फूड्स

0
nn-1772189155

लाइफस्टाइल डेस्क { गहरी खोज }: मोटापे के कारण न केवल आपकी बॉडी की शेप खराब होती है बल्कि सेहत से जुड़ी कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो आपको एक्सरसाइज के साथ-साथ डाइट प्लान पर भी फोकस करना चाहिए। नोएडा में स्थित मेट्रो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की डायटीशियन डॉक्टर अनामिका यादव ने बताया कि आप किन-किन चीजों का सेवन करके अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट कर सकते हैं…

डॉक्टर अनामिका यादव ने क्या कहा- डायटीशियन डॉक्टर अनामिका यादव ने बताया कि वजन घटाने के लिए हाई प्रोटीन, हाई फाइबर और लो रिफाइन्ड कार्ब्स पर फोकस करना चाहिए। आपको खाने-पीने की उन चीजों को डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए, जिनके अंदर प्रोटीन-फाइबर अच्छी खासी मात्रा में मौजूद हो और कार्ब्स की बहुत कम मात्रा हो। आइए ऐसे ही कुछ सुपर फूड्स के बारे में जानते हैं।

वेट लॉस फ्रेंडली फूड्स- डायटीशियन अनामिका के मुताबिक सलाद वेट लॉस में कारगर साबित हो सकता है। नॉन वेजिटेरियन लोग ग्रिल्ड चिकन को डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। मछली भी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करने में मददगार साबित हो सकती है। बस ध्यान रहे कि आपको लिमिट में रहकर ही पोषक तत्वों से भरपूर इन सुपर फूड्स को डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए।

वजन घटाने में कारगर फल- सेब, अमरूद और बेरीज जैसे फल वेट लॉस के साथ-साथ आपकी ओवरऑल हेल्थ को मजबूत बनाने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। वेट लॉस के लिए स्प्राउट्स का सेवन भी किया जा सकता है। चिया सीड्स का पानी भी शरीर में जमा फैट को बर्न करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा पनीर या फिर टोफू को डाइट प्लान में शामिल कीजिए। वजन घटाने के लिए कुछ दालों और सूप का सेवन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *