आकाश के साठ विद्यार्थियों ने जेईई मेन में किया शानदार प्रदर्शन

0
3853906ae8c7a65ea1bdf707051c39d5

जयपुर{ गहरी खोज }: आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के राजस्थान क्षेत्र के साठ विद्यार्थियों ने जेईई मेन (सेशन वन) में एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र में शैक्षणिक कार्यक्रम की निरंतर सफलता को साबित किया। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा सौलह फरवरी को घोषित परिणामों के अनुसार आकाश इंस्टीट्यूट, राजस्थान क्षेत्र के साठ विद्यार्थियों ने जेईई मेन 2026 में उत्कृष्ट उपलब्धि दर्ज की। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के रीजनल डायरेक्ट अखिलेश दीक्षित ने बताया कि यर्थव अग्रवाल 99.93 पर्सेंटाइल के साथ टॉप स्कोरर बने। उनके बाद दिव्यांशु जैन ने 99.89 पर्सेंटाइल और लिशा अग्रवाल ने 99.87 पर्सेंटाइल हासिल किए। स्वास्तिक बिकास देब ने 99.86 पर्सेंटाइल प्राप्त किया, जबकि वेदिक दाधीच ने 99.82 पर्सेंटाइल हासिल किए। वहीं कनिष्क शर्मा ने 99.81 पर्सेंटाइल प्राप्त किए, वहीं उपलक्ष्य गोयल और प्रियंश भंडारी दोनों ने 99.79 पर्सेंटाइल हासिल किए। गर्गी पालीवाल ने 99.77 पर्सेंटाइल, प्रियंशु गुप्ता ने 99.75 पर्सेंटाइल और विभोर माहेश्वरी ने 99.74 पर्सेंटाइल प्राप्त किए, जो जेईई मेन 2026 में राजस्थान क्षेत्र की मजबूत शैक्षणिक उत्कृष्टता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *