वंशवादी राजनीति करने वाले लोकतंत्र के दुश्मन : केशव
लखनऊ { गहरी खोज }:भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वंशवादी राजनीति करने वाले लोकतंत्र के दुश्मन हैं। उप मुख्यमंत्री ने रविवार को अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि वंशवादी राजनीति करने वालों को नए भारत ने नकार दिया है। इसलिए लोकतंत्र को मजबूत व पारदर्शी बनाने की किसी भी पहल पर ऐसे दल विरोध में तनकर खड़े हो जाते हैं। ऐसा ही मसला मतदाता सूची के गहन पुनर्निरीक्षण (एसआईआर) का है। वंशवादी राजनीति करने वालों को पता है कि उनका विरोध नक्कारखाने में तूती की आवाज है। लेकिन वे अपनी आदत से बाज नहीं आते। दरअसल, ऐसे जड़वादी दल राजनीति व लोकतंत्र के दुश्मन हैं। भय नहीं, भरोसा चाहिए-बिहार को एनडीए चाहिए।
