उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने पूर्व मंत्री डॉ. चौधरी की माताजी के निधन पर व्यक्त किया शोक
भोपाल { गहरी खोज }: उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने पूर्व मंत्री एवं सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी की पूज्य माता श्रीमती सुमित्रा देवी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
