संजय सेठ ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात, स्वदेशी मेला की कॉफी टेबल बुक की भेंट

0
964650d71e3fa3108682bd7dfdcb4f74

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: रांची के सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर संजय सेठ ने रांची में आयोजित सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सह स्वदेशी मेला की कॉफी टेबल बुक रक्षा मंत्री को अवलोकन के लिए भेंट की। यह महोत्सव हाल ही में रांची में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया था। मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और स्वदेशी उत्पादों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आयोजित इस पहल की सराहना की। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को स्थानीय कारीगरों और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण बताया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श भी हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *