प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात
नई दिल्ली{ गहरी खोज }: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से गुरुवार को ब्रिक्स देशों तथा अन्य भागीदार देशों के विदेश मंत्रियों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने मुलाकात की।उन्होंने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव, ब्राजील के विदेश मंत्री मौरो विएरा, दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड लामोला, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अरागची, इथियोपिया के विदेश मंत्री गेदियन तिमोथियोस हेसेबोन और इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगियोनो सहित अन्य प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 14-15 मई तक जारी ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मणयम जयशंकर कर रहे हैं। इस वर्ष का विषय है- लचीलापन, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के लिए निर्माण। इसका उद्देश्य भारत की बढ़ती कूटनीतिक सक्रियता तथा इस समूह का रणनीतिक, आर्थिक और बहुपक्षीय सहयोग को मज़बूत करने पर केंद्रित दृष्टिकोण दर्शाता है। इस दौरान रूस, ईरान, इंडोनेशिया, यूएई, दक्षिण अफ्रीका, इथियोपिया और अन्य ब्रिक्स भागीदार देशों के विदेश मंत्रियों और वरिष्ठ प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।
