पीएम मोदी सिक्किम पहुंचे, भव्य स्वागत

0
682668549_122119326339229220_3589302246221555114_n

गंगटोक{ गहरी खोज }: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साेमवार दोपहर दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंचे। वे राजधानी के निकट लिबिंग आर्मी हेलीपैड पर उतरे, जहां उनका मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डीआर थापा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी रोड शो के जरिए लोक भवन की ओर आगे बढ़ रहे हैं। सड़कों के किनारे बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा में सजे हुए हैं और पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाकर उनका स्वागत कर रहे हैं। लोग उत्साहपूर्वक नारे लगाकर प्रधानमंत्री का अभिवादन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे है। लोग सुबह से ही उनके स्वागत के लिए उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे।उल्लेखनीय है कि, प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर सिक्किम आए हैं। कल वे सिक्किम के राज्यत्व के 50वें वर्ष के समापन समारोह में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *