नीति आयोग के सदस्य गोबर्धन दास ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

0
680577435_1764530248374533_5570291456135152510_n

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नीति आयोग के सदस्य प्रो. गोबर्धन दास ने सोमवार सुबह मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि प्रो. दास का जीवन संघर्षों से भरा रहा है, जिसने समाज सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त बनाया है। यह समर्पण उनके कार्यों में स्पष्ट रूप से झलकता है और उनके अनुभव एवं विद्वता से देश की नीति-निर्माण प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी। उल्लेखनीय है कि सरकार ने शुक्रवार को नीति आयोग की नई पूर्णकालिक टीम की घोषणा की थी। इसमें वरिष्ठ अर्थशास्त्री अशोक कुमार लाहिड़ी को आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही राजीव गौबा, प्रो. केवी राजू, प्रो. गोबर्धन दास, प्रो. अभय करंदीकर और डॉ. एम. श्रीनिवास को पूर्णकालिक सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *