ईंधन और खाद्य सुरक्षा के मामले में मोदी सरकार विफल : कांग्रेस

0
b939763ed979dcd8f8970c9fd85cd849

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने केंद्र सरकार पर ईंधन और खाद्य सुरक्षा को लेकर गंभीर विफलताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी नाकामियों और गंभीर आरोपों से ध्यान हटाने के लिए सीमांकन (डिलिमिटेशन) का सहारा लिया लेकिन देश ने इस दिखावे को समझ लिया। खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आरोप लगाया कि भारत का कच्चे तेल का उत्पादन लगातार 11वें वर्ष गिरावट पर है और 2014-15 से अब तक कुल उत्पादन में लगभग 22 प्रतिशत की कमी आई है। गैस उत्पादन में भी लगभग 40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। एलपीजी कनेक्शन बंद कर दिए गए हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर बुकिंग के लिए लंबी प्रतीक्षा और कालाबाज़ारी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईंधन संकट के साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय जहाजों को होरमुज़ जलडमरूमध्य में सुरक्षित मार्ग नहीं मिल रहा है और 14 भारतीय ध्वज वाले जहाज 54 दिनों से वहीं फंसे हुए हैं। खरगे ने कहा कि मार्च 2026 में खाद उत्पादन पांच साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है और इसमें 24.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। चीन ने जुलाई 2025 में विशेष खादों पर प्रतिबंध लगाया था और रूस ने भी निर्यात रोक दिया है लेकिन मोदी सरकार ने आयात विविधीकरण की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों को लगातार खाद की कमी का सामना करना पड़ रहा है और यह सरकार की उदासीनता का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *