पुरानी रंजिश में घर में घुसकर हमला करने वाले पांच आरोपित गिरफ्तार

0
73b7c23ef1bedd3decf6dc6724eed83f

कांकेर{ गहरी खोज }:जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के बदरंगी गांव में पुरानी रंजिश काे लेकर घर में घुसकर हमला व तोड़ फोड़ करने वाले पांच आराेपिताें काे पुलिस ने आज मंगलवार को ग‍िरफ्तार कर जेल भेज द‍िया है। कोयलीबेड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़‍िता राजेश्वरी कोमरा, निवासी बड़गांव (बदरंगी), ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 अप्रैल को गांव के प्रभुराम आंचला, ललित आंचला, सुनील हिडको, दासू सलाम और अन्य साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपितों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पीड़‍िता के पति नोहरू राम कोमरा के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। घर में रखे सामान और खपरैल को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद डरी हुई पीड़‍िता जान बचाकर रिश्तेदार के गांव पहुंची और अगले दिन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में गिरफ्तार आराेपिताें ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल लाठी-डंडे बरामद कर कोयलीबेड़ा थाना में कार्रवाई उपरांत जेल दाखिल कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *