Shani Uday 2025: अप्रैल में शनि देव होंगे उदय, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, होगा लाभ ही लाभ

- शनि देव को न्याय और कर्म का देवता माना जाता है।
- शनि देव कर्मों के आधार पर फल देते हैं।
- शनि देव की पूजा शाम के समय ज्यादा फलदायी होती है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय और कर्म का देवता माना जाता है। शनि देव की चाल और उनकी स्थिति का सभी राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ता है। जब शनि देव किसी राशि में उदय होते हैं, तो उस राशि के जातकों के जीवन में कई महत्वपूर्ण परिवर्तन आते हैं। अप्रैल 2025 में, शनि देव उदय (Shani Uday 2025) होने जा रहे हैं, और इस गोचर का मेष, मिथुन और कर्क राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा, आइए जानते हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, शनि देव 2025 में 29 मार्च को कुंभ राशि से मीन राशि में गोचर करेंगे और अप्रैल के महीने में उदित होंगे। शनि के उदय होने से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होने वाला है।