खराब फॉर्म से जूझ रहे मोहम्मद रिजवान को वापसी की उम्मीद, टी20 इंटरनेशल पर नजर

0
collage-maker-08-oct-2022-02-1665221459

रावलपिंडी{ गहरी खोज }: खराब फॉर्म से जूझ रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान की नजर क्रिकेट में वापसी पर है। उनका कहना है कि सभी फॉर्मेट में जगह बनाने की कोशिश है। 33 वर्षीय मोहम्मद रिजवान, पाकिस्तान के लिए टेस्ट और एकदिवसीय के अहम खिलाड़ी हैं। वर्ष 2024 के आखिर से टी20 इंटरनेशनल टीम में नहीं हैं। इस साल की शुरुआत में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप टीम से भी बाहर कर दिया गया था। पाकिस्तान सुपर लीग में भी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। रावलपिंडी के लिए रिजवान सात पारियों में सिर्फ 107 रन ही बना पाए हैं, जिसमें 20 से कम के पांच स्कोर शामिल हैं। अपनी आलोचना और खराब प्रदर्शन को लेकर आईसीसी के हवाले से मोहम्मद रिजवान ने कहा कि खिलाड़ी भी इंसान होते हैं और अपने करियर में मुश्किल दौर से गुजरते हैं, और मेरे लिए भी यह अलग नहीं है। लेकिन मुझे अभी भी सभी फॉर्मेट में क्रिकेट खेलना पसंद है, और मुझ पर हो रही आलोचना की वजह से मेरा खेल छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।
उन्होंने कहा कि संन्यास लेने का विचार मन में नहीं है। मेरा मानना है कि एक खिलाड़ी को संन्यास के बारे में तभी सोचना चाहिए जब उसे पता हो कि वह दूसरों से मुकाबला करने की क्षमता खो चुका है और क्रिकेट में उसकी दिलचस्पी खत्म हो गई है। मैं अभी भी दूसरों से मुकाबला कर सकता हूं।
बता दें कि आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत बांग्लादेश के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तानी टीम में जगह बनाई। पाकिस्तान पांचवें स्थान पर है। इस साल के आखिर में इंग्लैंड का टेस्ट दौरा और 2027 में आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप शामिल है। ऐसे में मोहम्मद रिजवान अपनी बेहतरीन फॉर्म में आने के लिए ध्यान दे रहे हैं।
मोहम्मद रिजवान ने कहा कि मेरे लिए क्रिकेट एक जुनून है। मैं टी20, टेस्ट और वनडे खेलता हूं। मुझे क्रिकेट से प्यार है। इसलिए मैं इसे खेलता हूं। मेरी जिंदगी में क्रिकेट के अलावा कुछ और नहीं है। मेरा कोई बिजनेस नहीं है। मैं कोई और खेल नहीं खेलता। मैं सिर्फ क्रिकेट खेलता हूं। उन्होंने कहा कि हां, मैं अभी मुश्किल में हूं। मेरा प्रदर्शन अच्छा नहीं है। लेकिन मेरी मेहनत में कोई कमी नहीं है। मैंने कड़ी मेहनत की है। खुदा की मर्जी से, अपनी मेहनत के बाद मैं फिर से आपके सामने खड़ा होऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *