देशवासियों को आजादी के मायने समझाने वाले तात्या टोपे का बलिदान दिवस

0
asdewqaw2

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: देश में आजादी का बिगुल फूंकने वाले कई बड़े नामों में एक और नाम तात्या टोपे का भी है, जिन्होंने देश में न सिर्फ 1857 में स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी, बल्कि पूरे देश में आजादी की चेतना का सूत्रपात किया और गुलामी को अपना भाग्य मान चुकी पूरे देश की जनता को यह बताया कि आजादी क्या होती है और उसे हासिल करना कितना जरूरी है। बहुत कम लोगों को मालूम है कि तात्या टोपे का असली नाम रामचंद्र रघुनाथ टोपे था। अंग्रेजों ने 1857 की आजादी की पहली क्रांति में निर्णायक भूमिका निभाने पर तात्या टोपे को 18 अप्रैल 1859 को फांसी पर लटका दिया था। इसके अलावा देश और दुनिया के इतिहास में 18 अप्रैल के दिन कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं हुईं, जिनमें जाने-माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन शामिल है।
18 अप्रैल 2021 को सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी एडोब के सह-संस्थापक और ‘पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मट’ (पीडीएफ) तकनीक का विकास करने वाले चार्ल्स ‘चक’ गेश्की का अमेरिका के लॉस आल्टोस में 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। नवोन्मेष के लिए गेश्की के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप ही पीडीएफ, एक्रोबेट, इलस्ट्रेटर, प्रीमियर प्रो और फोटोशॉप जैसे बड़े बदलावकारी सॉफ्टवेयर विकसित हुए जिन्होंने लोगों के सृजन और संचार के तरीके को बदल दिया।

देश दुनिया के इतिहास में 18 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है…

1506 : पोप जूलियस द्वितीय ने वेटिकन में सेंट पीटर्स बैसिलिका की आधारशिला रखी।
1612 : शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।
1859 : देश में आजादी की अलख जगाने वाले तात्या टोपे को 1857 की आजादी की पहली क्रांति में निर्णायक भूमिका निभाने पर फांसी पर लटका दिया गया।
1902 : अपराधियों की पहचान के लिए डेनमार्क ने सबसे पहले फिंगरप्रिंट दर्ज करने शुरू किए।
1917 : महात्मा गांधी ने अपने सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।
1948 : हेग, नीदरलैंड्स में इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस की स्थापना।
1950 : विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश के तेलंगाना में पंचमपल्ली गांव की 80 एकड़ भूमि के साथ भूदान आंदोलन शुरू किया।
1955 : जाने-माने वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का 76 वर्ष की उम्र में प्रिंसटन के एक अस्पताल में निधन।
1968 : अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1971 : भारत का पहला जंबो जेट बोइंग 747 बम्बई पहुंचा। इसे सम्राट अशोक नाम दिया गया।
1978 : आधुनिक नयी दिल्ली का निर्माण करने वाले सोभा सिंह का निधन।
1980 : जिम्बाब्वे ने ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया।
1991 : केरल को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया।
1992 : रंगभेद के कारण प्रतिबंधित दक्षिण अफ्रीका ने 1970 के बाद पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला।
1994 : वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रायन लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 375 रन बनाकर सर गारफील्ड सोबर्स का रिकार्ड तोड़ा।
1996 : काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने यूनान के 17 पर्यटकों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भूना।
1999 : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी लोकसभा में एक वोट से विश्वास मत हारे।
2001 : भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
2008 : पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फांसी की सजा को एक महीने के लिए टाला।
2018 : युद्धग्रस्त देश दक्षिणी सूडान में विभिन्न सशस्त्र समूहों ने करीब 19,000 बाल सैनिकों में से 200 से ज्यादा को रिहा किया।
2019 : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में अर्द्धसैन्य बलों की वर्दी पहने बंदूकधारियों ने बस से उतार कर 14 यात्रियों की गोली मार कर हत्या की।
2021 : सॉफ्टवेयर निर्माता कंपनी एडोब के सह-संस्थापक और ‘पोर्टेबल डॉक्यूमेंट फॉर्मट’ (पीडीएफ) तकनीक का विकास करने वाले चार्ल्स ‘चक’ गेश्की का अमेरिका के लॉस आल्टोस में 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
2023 : चीन की राष्ट्रीय राजधानी बीजिंग में एक अस्पताल के भवन में लगी आग में झुलसकर 21 लोगों की मौत ।
2024 : पश्चिम भारत के पनंध्रो की एक खदान से मिले 6.6 करोड़ वर्ष पुराने सबसे बड़े ज्ञात सांप वासुकी इंडिकस के जीवाश्म साक्ष्य प्रकाशित हुए जो 11-15 मीटर लंबे होते थे।
2025 : यमन के हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले एक तेल बंदरगाह को निशाना बनाकर किए गए अमेरिकी हवाई हमलों में 74 लोग मारे गए और 171 अन्य घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *