प्रधानमंत्री ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्रियों को दी बधाई

0
68b2af0dd979c722964e18f2f51a0018

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को बधाई दी और उनके नेतृत्व में राज्य के सर्वांगीण विकास का विश्वास जताया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में कहा कि सम्राट चौधरी की ऊर्जा, जनसेवा के प्रति समर्पण और जमीनी अनुभव बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में राज्य जनता की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। प्रधानमंत्री ने बिहार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव को भी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं का व्यापक अनुभव और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता राज्य के विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि नई सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *