बिहार की जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए विकास-समृद्धि के लिए पूरी निष्ठा से करेंगे कार्य : सम्राट चौधरी

0
671656729_1432039318937080_498347657046113050_n

पटना{ गहरी खोज }: बिहार के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की और इसके बाद पहली बार मीडिया से रू-ब-रू हुए। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कहा कि राज्य में विकास कार्य पूर्व की तरह ही जारी रहेंगे।
मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि नई सरकार उसी रास्ते पर चलेगी, जिस पर पहले की सरकार काम कर रही थी। उन्होंने कहा कि बिहार में अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नीतीश कुमार के मॉडल के तहत विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। सम्राट चौधरी ने कहा, “बिहार की समृद्धि के लिए आज मुख्यमंत्री पद ग्रहण किया है और आज से ही काम शुरू कर दिया है। पूरी तरह निश्चिंत रहिए, बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल ही लागू रहेगा।”
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने लिखा कि वे बिहार की जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए विकास और समृद्धि के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने अपने संदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पू्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित राष्ट्रीय जमतांत्रिक गठबंधन (राजग) नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि उनके मार्गदर्शन में वे सशक्त बिहार के निर्माण के लिए संकल्पित हैं। सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के ट्वीट का जवाब देते हुए उन्हें मार्गदर्शक बतायाष उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को विकास, सुशासन और स्थिरता की मजबूत नींव मिली है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस विरासत को आगे बढ़ाया जाएगा।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह जिम्मेदारी सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और वे सभी के सहयोग से बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *