उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में युवक की गोली मारकर हत्या

0
f55ab9b5fa8c4ec5d3d37799381ade8b

शाहजहांपुर{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरीखास में मंगलवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना में मृतक का भाई घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव बरी खास निवासी विश्राम के कोई पुत्र नहीं है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी मदनापुर क्षेत्र के गांव करनपुर पड़री में की थी। उनका नाती श्याम सुंदर(25) बचपन से ही उनके साथ रह रहा था। विश्राम ने अपनी जमीन भी श्याम सुंदर को दे दी थी। इसी बात से विश्राम के भतीजे धनवीर और उसके पुत्र अजयभान आदि श्याम सुंदर से नाराज रहने लगे। मंगलवार को दिन में धनवीर आदि की श्याम सुंदर से किसी बात पर कहासुनी हो गई। उस वक्त तो मामला शांत हो गया। देर रात लगभग ग्यारह बजे धनवीर, अजयभान आदि का श्याम सुंदर से फिर विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपित पक्ष ने श्याम सुंदर को गोली मार दी। जबकि घटना में उसका भाई ब्रजमोहन (22)घायल हो गया। परिवार वाले घायलों को लेकर राजकीय मेडकिल कॉलेज पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने श्याम सुंदर को मृत घोषित कर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने बताया कि श्याम सुंदर नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *