महाराष्ट्र के ठाणे में दो वाहनों की टक्कर में आठ लोगों की मौत, एक घायल

0
5d497e54cc1d675440e38a5ce876dd96

मुंबई{ गहरी खोज }: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कल्याण-अहिल्या नगर हाईवे पर रायते गांव के पास सोमवार सुबह एक सिमेंट मिक्सर वाहन और पिकअप वाहन की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल है, जिसे मुरबाड़ सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जांच टिटवाला पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है। पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन मुरबाड़ से कल्याण की ओर जा रहा था। सुबह 11 बजे के करीब रायते गांव के पास बने नए पुल पर पिकअप वाहन सामने से आ रहे सिमेंट मिक्सर वाहन से टकरा गया। दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल का इलाज मुरबााड़ सरकारी अस्पताल में हो रहा है। टिटवाला पुलिस स्टेशन की टीम मृतकों की पहचान का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *