स्टालिन की भ्रष्टाचारी और अक्षम सरकार को हटाने के लिए तैयार हैं तमिलवासी: पीयूष गाेयल

0
20260406058L

मदुरै{ गहरी खोज }: केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री स्टालिन की भ्रष्टाचारी और अक्षम सरकार को तमिलनाडु के लोग हटाने के लिए तैयार हैं। तमिलनाडु बदलाव चाहता है। एनडीए सरकार बनाकर यहां का भविष्य को बदलेंगे।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल रविवार काे यहां पत्रकाराें से वार्ता कर रहे थे। गाेयल मदुरै में आयाेजित भाजपा के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चेन्नई से विमान से पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि वे मदुरै दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में डॉ. प्रोफेसर श्रीनिवासन के समर्थन में प्रचार करने के लिए करने आए हैं। उन्हाेंने कहा कि प्रोफेसर श्रीनिवासन मदुरै का भविष्य को बदलने में सक्षम एक उत्कृष्ट शिक्षाविद हैं। उन्हाेंने कहा कि एडप्पडी पलानीस्वामी के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन इस चुनाव में भारी जीत हासिल कर स्वर्गीय जयललिता के तमिलनाडु के उत्कृष्ट शासन को फिर से लाने के लिए तैयार है। उन्हाेंने कहा कि तमिलनाडु में एमके स्टालिन की भ्रष्टाचारी व अक्षम सरकार को तमिलनाडु के लोग हराने के लिए तैयार हैं। उन्हाेंने कहा कि राज्य में टीएएसएमसी, बिजली बोर्ड, अनुबंध, टेंडर, पदस्थापन—हर जगह भ्रष्टाचार है।
उन्होंने आराेप लगाया कि राज्य में पैसा दिए बिना नौकरी के अवसर भी नहीं मिल रहे हैं। स्टालिन की आड़ में भूमि माफिया और रेत माफिया तमिलनाडु पर शासन कर रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि राज्य में डीएमके की ओर से अगले मुख्यमंत्री उम्मीदवार उदयनिधि स्टालिन के विचारों से तमिलनाडु की संस्कृति और गौरव बहुत आहत हुई हैं। तमिलनाडु के लोग कभी भी उदयनिधि स्टालिन को मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे।
तमिल संस्कृति, तमिल महिलाओं और लोगों की भावनाओं का सम्मान न करने वाले व्यक्ति को राज्य के लाेग कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *