हरिवंश नारायण सिंह राज्यसभा के लिए नामित

0
d4b567186f19026ec2c783af77bea795

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य नियुक्त किया हैl शुक्रवार को जारी गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार एक सदस्य की सेवानिवृत्ति के बाद खाली हुई सीट पर राष्ट्रपति ने उन्हें मनोनीत किया है।
यह रिक्ति भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्त के बाद हुई थी। उल्लेखनीय है कि हरिवंश जाने-माने पत्रकार रहे हैं। वे लंबे तक हिंदी अखबार प्रभात खबर के प्रधान संपादक रहे और पत्रकारिता में उनकी अलग पहचान रही है। वे जनता दल यूनाइटेड के साथ जुड़े। उन्हें 2014 में बिहार से राज्यसभा सदस्य बनाया गया। हरिवंश नारायण सिंह 9 अगस्त 2018 को राज्यसभा के उपसभापति बनाए गए। इसके बाद फिर 14 सितंबर 2020 को राज्यसभा के उपसभापति निर्वाचित हुए थे। संसद में उनकी भूमिका संतुलित और शांत तरीके से काम करने वाली मानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *