अभय सिंह को एल गौना स्क्वैश ओपन के दूसरे दौर में मिली हार

0
c95c4f99eb4a69bb306015d88edcae99

एल गौना{ गहरी खोज }: भारत के अभय सिंह को पीएसए प्लैटिनम स्तर के टूर्नामेंट एल गौना ओपन के दूसरे दौर में मिस्र के यूसुफ इब्राहिम के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इब्राहिम ने एक बार फिर अपने बाएं कंधे की चोट से जूझते हुए अभय को पांच गेम में 3-2 (68 मिनट में 7-11, 11-9, 9-11, 11-5, 11-8) से हराया।
इससे पहले, अभय ने पहले दिन पुरुषों के शुरुआती राउंड में मिस्र के वर्ल्ड नंबर 13 अली अबू एलेनिन को 9-11, 11-8, 3-11, 11-4, 11-8 से हराया था। वहीं, खेल के तीसरे दिन वर्ल्ड नंबर 4 करीम गवाद ने अपने हमवतन मिस्र के यूसुफ सोलिमन के साथ 109 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की। यह 2013 के बाद से पीसीए स्क्वैश टूर पर गवाद का सबसे लंबा मैच था। 34 साल के गवाद ने अपना संयम बनाए रखा और 1-2 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए वर्ल्ड नंबर 12 को 5-11, 14-12, 8-11, 11-8, 11-9 के स्कोर से हरा दिया।
इस बीच, विश्व के नंबर 2 खिलाड़ी पॉल कोल ने मलेशिया के नंबर एक खिलाड़ी ईन यो एनजी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 11-7, 11-2, 11-8 से जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अब उनका अगला मुकाबला यूसुफ इब्राहिम से होगा।
विश्व रैंकिंग में नंबर 8 पर मौजूद मोहम्मद जकारिया ने जोएल मैकिन के साथ अपना दबदबा कायम रखा। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिली हार का बदला लेते हुए नंबर 5 वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के खिलाफ सीधे गेम में शानदार जीत दर्ज की। 18 साल के वर्ल्ड जूनियर चैंपियन ने ब्रिटिश नेशनल चैंपियन मैकिन को 11-6, 11-5, 11-5 से हराया।
महिलाओं के वर्ग में वर्ल्ड नंबर 2 नूर एलशेरबिनी शानदार फॉर्म में दिखीं। उन्होंने मेलिसा अल्वेस को हराकर आसानी से क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। 8 बार की वर्ल्ड चैंपियन ने मैच की शुरुआत से लेकर आखिरी पॉइंट तक सटीक और शानदार प्रदर्शन किया और 11-3 के स्कोर के साथ आसानी से अंतिम आठ में प्रवेश किया। एलशेरबिनी ने मेलिसा अल्वेस को 11-3, 11-7 से हराया।
एक अन्य मैच में दुनिया की नंबर 4 खिलाड़ी ओलिविया वीवर ने मिस्र की खिलाड़ी फरीदा मोहम्मद के खिलाफ मैच खेला। शुरुआत में फरीदा ने अच्छा खेल दिखाया, लेकिन ओलिविया ने वापसी की और मैच चार गेम में 3-1 से जीत लिया। ओलिविया ने 43 मिनट तक चले मुकाबले में फरीदा को 8-11, 11-8, 11-4, 11-8 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *