ईरान में अमेरिकी-इज़राइली दुष्प्रचार के आरोप में 235 लोग गिरफ़्तार

0
tehran-police

तेहरान{ गहरी खोज }: ईरान के सुरक्षा बलों ने तेहरान और खुज़ेस्तान प्रांत में बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए अमेरिका और इज़राइल से कथित तौर पर जुड़े सैकड़ों लोगों को गिरफ़्तार किया है। इन लोगों पर देश को अस्थिर करने, दंगे भड़काने और विदेशी मीडिया नेटवर्क्स के साथ मिलकर दुुष्प्रचार करने के आरोप हैं।
ईरानी सरकारी समाचार मीडिया संगठन प्रेसईडी टीवी ने बताया कि पुलिस ने पश्चिमी तेहरान में अमेरिका और इजराइल से जुड़े 235 लोगों की पहचान करके उन्हें गिरफ़्तार किया है। इनमें से 93 लोगों को बाद में अदालत के निर्देशानुसार जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई हालिया क्षेत्रीय तनाव और बाहरी हस्तक्षेप के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। इसके पूर्व 30 मार्च काे ईरान ने ऐसे 138 लाेगाें काे गिरफ्तार किया था।
पश्चिमी तेहरान प्रांत की पुलिस कमान ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि अमेरिका और इज़राइल के देश को अस्थिर करने के लक्ष्य के तहत, इन लोगों ने दंगे भड़काने, अमेरिका-इजराइल समर्थक दुष्प्रचार करने और ईरान इंटरनेशनल टीवी चैनल को तस्वीरें और वीडियो भेजने के लिए देश-विरोधी तत्वों को संगठित करने की कोशिश की। पिछले सोमवार को एक और ऑपरेशन में, खुज़ेस्तान प्रांत की पुलिस ने इस्लामिक गणराज्य के खिलाफ अमेरिका-इज़राइली विध्वंसक साज़िशों में सहयोग करने के आरोप में 138 लोगों की पहचान करके उन्हें गिरफ़्तार किया था।
खुज़ेस्तान पुलिस ने कहा कि तकनीकी खुफिया ऑपरेशनों और व्यापक पुलिस जांच के जरिए, प्रांतीय पुलिस के खुफिया विभाग के एजेंटों ने उन लोगों की पहचान करके उन्हें गिरफ़्तार कर लिया। ये पिछले 72 घंटों से दुश्मन मीडिया, विशेष रूप से तथाकथित ईरान इंटरनेशनल और मनोतो नेटवर्क के साथ सहयोग कर रहे थे।
ये गिरफ़्तारियां इज़राइल और अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ ताज़ा आक्रमण के बीच हुई हैं, जो फ़रवरी के अंत में शुरू हुआ था। इस दौरान, देश की खुफिया एजेंसियों और कानून प्रवर्तन बलों ने कई अराजक तत्वों को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *