बैंक ऑफ महाराष्ट्र का कर्ज चौथी तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़ा

0
srrdsse

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) का कुल ऋण वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 2.92 लाख करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इससे गत वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही के अंत में बकाया ऋण 2.40 लाख करोड़ रुपये था। कुल ऋण में 1.12 लाख करोड़ रुपये कॉरपोरेट ऋण और 1.79 लाख करोड़ रुपये खुदरा, कृषि तथा सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (आरएएम) क्षेत्र के ऋण शामिल हैं। पुणे मुख्यालय वाले इस सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल जमा 14 प्रतिशत बढ़कर 3.50 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो इससे गत वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के अंत में 3.07 लाख करोड़ रुपये था। इसके परिणामस्वरूप बैंक का कुल कारोबार (कुल ऋण व जमा) 18 प्रतिशत बढ़कर 6.42 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि 31 मार्च 2025 को यह 5.46 लाख करोड़ रुपये था। इस तिमाही में चालू खाते एवं बचत खाते (कासा) का अनुपात 13 प्रतिशत बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो इससे गत वित्त वर्ष की इसी अवधि में 1.63 लाख करोड़ रुपये था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *