दामाद ने की सास की हत्या, पांच दिन बाद बरामद हुआ कटा सिर और हथियार

0
0f32ddd7df4755fecea93448ea9f48d0

जलपाईगुड़ी{ गहरी खोज }: जिले में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक दामाद ने अपनी ही सास की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने शुक्रवार को कटा सिर और हथियार बरामद कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बीते शनिवार बहादुर ग्राम पंचायत के बानिज्येर हाट इलाके से समीजा खातून नाम की एक वृद्ध महिला का सिर कटा शव बरामद हुआ था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने तीन दिन के भीतर ही आरोपित दामाद आलामिन हक को गिरफ्तार कर लिया और रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की। कड़ी पूछताछ में आरोपित ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि हत्या के बाद उसने शव से सिर अलग कर झाड़ियों में छिपा दिया था और वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी वहीं छिपा दिया। पुलिस ने आरोपित को साथ लेकर सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद घटना के पांच दिन के भीतर ही महिला का कटा हुआ सिर और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद कर लिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *