ओडिशा में विधायकों के वेतन वृद्धि से जुड़े चार विधेयक वापस

0
03e6ebde3695f12f6509b87d1cb84f3c

भुवनेश्वर{ गहरी खोज }: ओडिशा में विधायकों, मंत्रियों, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के वेतन वृद्धि से संबंधित चारों विधेयकों को अंततः राज्य सरकार ने वापस ले लिया है। इन विधेयकों की वापसी का निर्णय विधानसभा में सर्वसम्मति से लिया गया। संसदीय कार्य मंत्री मुकेश महालिंग ने मंगलवार को विधानसभा में इन चारों विधेयकों को वापस लेने का प्रस्ताव पेश किया, जिसे वॉयस वोट से मंजूरी दे दी गई। उन्होंने बताया कि यद्यपि विधेयक पहले सर्वसम्मति से पारित हुए थे, लेकिन बाद में कई सदस्यों ने इसमें पुनर्विचार की आवश्यकता जताई। सरकार ने सदस्यों की राय को ध्यान में रखते हुए विधेयकों को वापस लेने का निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि ये विधेयक पिछले शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सर्वसम्मति से पारित किए गए थे। उस समय सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ने एक स्वर में इसका समर्थन किया था। हालांकि, बाद में इन विधेयकों में प्रस्तावित वेतन और भत्तों में एकमुश्त वृद्धि को लेकर व्यापक प्रतिक्रिया सामने आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *